तेजस्वी यादव ने बंगाल बंद पर किया कटाक्ष! कहा- यूपी और बिहार में इतने रेप हो रहे है, भाजपा क्या कर रही है?

Update: 2024-08-28 12:53 GMT

पटना। भाजपा के पश्चिम बंगाल में 12 घंटे के बंगाल बंद के आह्वान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीएम योगी और नितिश कुमार को घेरा है। वहीं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के बयान पर निशाना साधा है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कब बंद करेंगे। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा रेप होते हैं। बिहार में इतने रेप हो रहे हैं। यहां तो ये सत्ता में बैठे हैं यहां भाजपा क्या कर रही है। इन लोगों के कथनी और करनी में फर्क है।

वहीं उन्होंने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के 'ममता बनर्जी ने निर्ममता की हदों को पार कर दिया है' वाले बयान पर कहा कि बालिका गृह में क्या हुआ था। बिहार के बालिका गृह में कौन सी हदें पार हुई थी कि छोटी छोटी अनाथ बच्चियों के साथ शोषण हो रहा था। शासन में कौन था, भाजपा के लोग थे। उन्हें अपना इतिहास जानना चाहिए।

Tags:    

Similar News