छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी, तीन कोच के शीशे टूटे, आरोपी गिरफ्तार

Update: 2024-09-14 06:01 GMT

महासमुंद। छत्तीसगढ़ की महासमुंद जिले में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। यहां बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया जिसमें ट्रेन के तीन कोच C2-10 , C4-1,C9-78 को निशाना बनाया गया है। तीनों कोच के शीशों पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए गए हैं। रेलवे पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपी बागबाहरा के रहने वाला है।

आरपीएफ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज किया है। आज शनिवार को इन आरोपियों को रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरपीएफ के अधिकारी परवीन सिंह ने बताया कि कल वंदे भारत ट्रेन जो 16 तारीख से चलने वाली है, उसका ट्रायल रन था। वह महासमुंद से सुबह सात बजकर 10 मिनट पर निकली। नौ बजे करीब बागबाहरा के पास में कुछ असमाजिक तत्वों ने चलती गाड़ी पर पथराव कर दिया। ट्रेन में हमारी सपोर्टिंग पार्टी हथियार के साथ थी। उन्होंने सूचना दी। सूचना के बाद तुरंत एक टीम गई और उसने जांच की और पांच आरोपी पकड़े गए। पांचों आरोपियों के नाम शिव कुमार बघेल, देवेंद्र कुमार, जीतू पांडे, सोनवानी और अर्जुन यादव। ये पांचों बागबाहरा के हैं। ये असमाजिक तत्व हैं।

आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि शिवकुमार बघेल नाम का जो आरोपी है उसका भाई पार्षद है। रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत इसमें कार्रवाई की जा रही है। पत्थरबाजी में तीन कोचों के शीशे टूट गए है।

Tags:    

Similar News