काजा में कंगना और जयराम ठाकुर के काफिले पर पथराव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए गो बैक के नारे

Update: 2024-05-20 10:21 GMT

काजा, हिमाचल प्रदेश। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में सोमवार को जयराम ठाकुर और कंगना भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर के साथ सुबह प्रचार के लिए काजा पहुंचे थे। जहां मैदान में रैली आयोजित होने वाली थी। भाजपा की रैली ने जैसे ही मैदान में प्रवेश किया सामने मौजूद भीड़ ने कंगना रनौत को काले झंडे दिखाना शुरू कर दिया साथ ही कंगना के विरुद्ध नारेबाजी करना शुरू कर दिया और कंगना गो बेक के नारे लगाए। इस दौरान भाजपा की रैली पर पथराव भी किया गया।

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने इस प्रकरण को बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। एक ही स्थल पर दोनों दलों को जनसभा की अनुमति दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व में कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव करने का आरोप लगाया है, कहा कि एक भाजपा कार्यकर्ता पथराव में घायल भी हुआ है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथराव का किया विरोध

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया तो पथराव कर दिया। इससे वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। कंगना रनौत पहली बार काजा प्रचार करने पहुंची थी। 

Tags:    

Similar News