सपा ने लॉन्च किया पार्टी का घोषणा पत्र, कहा- लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना

Update: 2024-04-10 09:30 GMT

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को पार्टी का घोषणा पर जारी किया है। पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम पुरानी पेंशन लागू करेंगे। हमने अपने घोषणा पत्र का नाम 'जनता का मांग पत्र हमारा अधिकार' दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जाति जनगणना को लेकर भी बयान दिया।

अखिलेश ने कहा कि हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को जनता का मांग पत्र हमारा अधिकार नाम दिया है। इस विजन डॉक्यूमेंट में मुख्य मांगें हैं। संविधान की रक्षा का अधिकार, रक्षा का अधिकार लोकतंत्र, मीडिया की स्वतंत्रता का अधिकार और सामाजिक न्याय का अधिकार देश के विकास के लिए सामाजिक न्याय का अधिकार आवश्यक है। जाति जनगणना के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है ।

अखिलेश यादव लगातार भाजपा पर निशाना साधते दिखाई देते हैं। बीते दिन उन्होंने अपने एक्स हैंडल से लिखा कि उत्तर प्रदेश भाजपा ही नहीं बल्कि पूरे देश में भाजपा के अंदर असंतोष उबाल पर है। उन्होंने लिखा कि हालिया मामले में उप्र के बरेली शहर में भाजपा सांसद के कार्यालय में उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष को भाजपाई कार्यकर्ताओं ने ही घेर लिया क्योंकि उनके अपने भाजपाई मेयर ने कुर्मी समाज के प्रति अति आपत्तिजनक अभद्र बात कही थी। पूरे देश में इसी तरह की बात के लिए क्षत्रिय-ठाकुर-राजपूत समाज भाजपा को हराने के लिए गंगाजल उठाकर संकल्प ले रहा है या देवी मां की कसमें खा रहा है। गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश सब जगह भाजपा हार रही है। भाजपा का अहंकार जनता तोड़ देगी।

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज से पर्चा दाखिल किया है। इसके साथ ही यादव जगह-जगह चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है। वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू होने में कुछ ही दिन बाकि हैं।

Tags:    

Similar News