सोनिया गांधी ने अरविंद केजरीवाल को माफ कर दिया !

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-04-02 11:39 GMT


नई दिल्ली। बात 2015 की है, जब अरविंद केजरीवाल दोबारा से दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे। एक मंच से अरविंद केजरीवाल ने सरकारी एजेंसियों को ललकारते हुए कहा था कि उनमें हिम्मत है तो सोनिया गांधी को गिरफ्तार करके दिखाएं। उन्होंने कहा था कि ईडी या सीबीआई सोनिया गांधी को गिरफ्तार करके दो दिन पूछताछ करें, इसी 2 दिन में वह बता देंगी भ्रष्टाचार कहां हुआ है, घोटाले का पैसा कहां है। अब जब अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले के आरोप में जेल भेजा गया है तो सारा दृश्य बदल गया है। मात्र 8 साल के अंदर राजनीति में खेला हो गया।

याद कीजिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की महारैली के दौरान इस दृश्य को बार-बार विभिन्न मीडिया ने दिखाया, जब सोनिया गांधी के बगल में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल बैठी थीं और वह सोनिया गांधी से लगातार गुफ्तगू कर रही थीं। सोनिया और सुनीता की यह दोस्ती देखकर राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उछाल मार रहा था कि रहा था कि क्या सोनिया गांधी यह बात भूल गईं कि 8 साल पहले अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप में उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी या फिर क्या सोनिया गांधी ने इस बात के लिए अरविंद केजरीवाल को माफ कर दिया।

राजनीति में दोस्ती और दुश्मनी आम बात है लेकिन राजनीति में सोनिया गांधी का एक गरिमामयी कद रहा है। वह कभी उत्तेजित बयान नहीं देती हैं और शिष्टाचार में ही अपनी बात रखती हैं लेकिन अपने दुश्मनों को नहीं भुलाती हैं।

कांग्रेसी नेताओं ने हटवाया था मंच से अरविंद केजरीवाल का फोटो

इंडिया गठबंधन की महारैली के मंच के बीचो-बीच पहले अरविंद केजरीवाल का फोटो लगा था। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेसी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल का यह फोटो हटाकर इंडिया गठबंधन का पोस्टर चिपकाया था। इस पर राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा रही कि आज भले ही सोनिया गांधी के लिए अरविंद केजरीवाल सॉफ्ट हो गईं लेकिन पूरी कांग्रेस नहीं सॉफ्ट हुई है।

Tags:    

Similar News