एक दो दिनों में भारत छोड़ देंगी शेख हसीना, यूरोप के किसी देश में लेंगी शरण

Update: 2024-08-06 18:31 GMT

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का 48 घंटो में भारत छोड़कर विदेश रवाना होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक शेख हसीना भारत से विदा होने के बाद यूरोप जा सकती हैं। मामला काफी संवेदनशील है इसलिए ये नहीं बताया जा रहा है क‍ि वो यूरोप के क‍िस देश रवाना होने वाली हैं।

सूत्र बताते हैं की शेख हसीना ने लंदन जाने का फैसला इसल‍िए ल‍िया था क्‍योंक‍ि उनकी बहन रेहाना की बेटी ट्यूलिप सिद्दिक ब्रिटिश संसद की सदस्य हैं। इसके साथ ही ट्यूलिप वहां की वित्त मंत्रालय में आर्थिक सचिव भी हैं और लेबर पार्टी की सांसद भी है लेकिन इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद ब्रिटेन की सरकार ने ग्रीन सिग्नल नहीं दिया। इसलिए उनके लंदन जाने के प्लैन रद्द हो गया।

Tags:    

Similar News