अंबाला-दिल्ली-जम्मू हाईवे पर बस-ट्रक की टक्कर में वैष्णो देवी जा रहे सात श्रद्धालुओं की मौत, 20 से अधिक घायल

Update: 2024-05-24 06:15 GMT

नई दिल्ली। हरियाणा के अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां पर एक ट्रैवलर बस ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल होने की खबर है। वहीं सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इस मामले में जानकारी देते हुए अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल के डॉ. कौशल कुमार ने बताया कि सात लोगों की मौत हो गई। एक ही परिवार के करीब 20-30 लोग ट्रैवलर बस में माता वैष्णो देवी जा रहे थे। घायलों का इलाज चल रहा है।

Tags:    

Similar News