आईसीयू में आतिशी के भर्ती होने पर संजय सिंह ने किया अनिश्चितकालीन अनशन खत्म होने का एलान, AAP सांसद पीएम मोदी को लिखेंगे पत्र

Update: 2024-06-25 06:23 GMT

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के अनशन को खत्म करने का एलान कर दिया गया है। आप सांसद संजय सिंह ने आज मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली में पानी की मांग को लेकर पार्टी सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे।

आप सांसद ने बताया कि आतिशी 5 दिन से भूख हड़ताल पर थीं। उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टर उनसे हड़ताल तोड़ने को कह रहे थे। कल रात से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उनका शुगर लेवल 43 था। उनका सबसे कम शुगर लेवल 36 था। डॉक्टरों ने सुझाव दिया कि उन्हें तुरंत भर्ती कराना होगा अन्यथा उनकी जान जा सकती है। उन्हें सुबह 3.30-4 बजे एलएनजेपी के आईसीयू में भर्ती कराया गया। वह अभी भी आईसीयू में हैं।

उन्होंने कहा कि आज हम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली के हक का पानी दिलाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। एलजी ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात की है। जिसके बाद अब इस अनिश्चितकालीन अनशन को रोका जा रहा है। अब हम दिल्ली के हक़ का पानी दिलाने के लिए सभी विपक्षी दलों के साथ संसद में भी आवाज उठायेंगे।

Tags:    

Similar News