हरियाणा भाजपा में इस्तीफे का दौर जारी! अब रणजीत सिंह चौटाला ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, जानें क्या चुनाव लड़ेंगे चौटाला?

Update: 2024-09-05 09:12 GMT

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा में एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। अब हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम पार्टी द्वारा टिकट न देने के बाद उठाया है। उनके इस्तीफे के बाद हरियाणा भाजपा में भूचाल मच गई है।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने बीजेपी से टिकट न मिलने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने नायब सिंह सैनी की कैबिनेट से इस्तीफा देकर घोषणा की कि वह रानियां विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि भाजपा रतिया विधायक लक्ष्मण नापा ने आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। वह भी आगामी चुनाव में टिकट नहीं मिलने की वजह से नाराज थे जिसके चलते उसने इस्तीफा दिया था। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता शमशेर गिल ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

Tags:    

Similar News