आरजेडी के बिहार महासचिव पंकज यादव पर हमला, मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने सीने में मारी गोली

Update: 2024-10-03 06:23 GMT

मुंगेर, बिहार। बिहार के मुंगेर में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां आज सुबह बाइक सवार हमलावरों ने आरजेडी के बिहार महासचिव पंकज यादव को गोली मार दी। पंकज यादव पर फायरिंग तब हुआ है जब वे मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मुझे सुबह करीब छह बजे फोन आया कि आरजेडी के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को उस समय गोली मार दी गई है, जब वे मॉर्निंग वॉक पर थे। मुझे बताया गया कि उन्हें सीने में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। डॉक्टरों ने कहा है कि अब वे खतरे से बाहर हैं।

मुंगेर नेशनल हॉस्पिटल के डॉ. प्रशांत त्रिपाठी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि गोली उनके दिल के पास बाईं तरफ लगी थी। एक गोली निकाल ली गई है। उनकी हालत स्थिर है। सब कुछ नियंत्रण में है। रिपोर्ट आ गई है और सब कुछ सामान्य है।

Tags:    

Similar News