वायनाड भूस्खलन के पांचवें दिन भी बचाव अभियान जारी, 40 दिन की बच्ची और छह साल के बच्चे को बचाया गया

Update: 2024-08-03 05:38 GMT

वायनाड। वायनाड में भीषण भूस्खलन का आज चौथे दिन भी बचाव अभियान जारी है। इस आपदा में 308 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। आज भी 1300 से अधिक बचावकर्मी, भारी मशीनरी और अत्याधुनिक उपकरण लगाकर भूस्खलन में फंसे लोगों की तलाश में लगे हैं।

वायनाड में भूस्खलन प्रभावित जगह पर मशहूर अभिनेता मोहनलाल भी पहुंचे। मोहनलाल भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। मोहनलाल ने वहां के सेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की। साथ ही राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया।

वायनाड भूस्खलन के बाद एक परिवार के चार सदस्य सुरक्षित बचाए गए हैं। भूस्खलन में इनका घर बच गया था लेकिन बाकी इलाके से इनका संपर्क टूट गया था। जिसकी वजह से वह अपने घर में ही फंसकर रह गए थे। भूस्खलन में एक 40 दिन की बच्ची और उसके छह साल के भाई को बचाव दल को भी सकुशल बचा लिया गया।

Tags:    

Similar News