रतन टाटा का नाम भारत रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिया फैसला

Update: 2024-10-10 08:39 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र कैबिनेट ने उद्योगपति रतन टाटा का नाम भारत रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित करने का फैसला किया है। यह फैसला महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। केंद्र सरकार अब महाराष्ट्र कैबिनेट के इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला लेगी। महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया।

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर कहा था कि महाराष्ट्र सरकार सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए रतन टाटा का नाम केंद्र सरकार के सामने प्रस्तावित करे। यह सम्मान ही उनके लिये सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ऐसा शख्स, जिसने मानवता के प्रति दयालुता, ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को अपनाया।

बता दें कि रतन टाटा का कल यानी बुधवार को निधन हो गया। 86 साल की उम्र में रतन टाटा ने मुंबई के कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें कुछ दिन पहले उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उनका अंतिम संस्कार वर्ली के श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन से पूरे देशभर में शोक की लहर है।

Tags:    

Similar News