पंचतत्व में विलीन रतन टाटा, वर्ली श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

Update: 2024-10-10 14:21 GMT

मुंबई। टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ वर्ली श्मशान घाट में किया गया। रतन टाटा अब पंचतत्व में विलीन हो गए। वर्ली श्मशान घाट में महाराष्ट्र पुलिस ने रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। उनके अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम राजनेता और उद्योग जगत, फिल्म जगत की हस्तियां मौजूद रहे।

वर्ली श्मशान घाट में गृह मंत्री अमित शाह ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दिग्ग्ज उद्योगपति को नमन किया।

बुधवार रात को 86 साल की उम्र में रतन टाटा का निधन हो गया था। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। रतन टाटा के पार्थिव शरीर को आम जनता और टाटा ग्रुप से जुड़े लोग सभी लोगों ने मुंबई के NCPA ग्राउंड में अंतिम दर्शन किए। 

Tags:    

Similar News