Modi 3.0 मंत्रिमंडल में रक्षा खडसे और राम मोहन नायडू बने सबसे कम उम्र के मंत्री

Update: 2024-06-09 17:51 GMT

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली। उनके साथ नए केंद्रीय मंत्रियों ने भी शपथ ली। मोदी सरकार 3.0 में कई पुराने चेहरे और कई नए और युवा चेहरे को मौका मिला है। मंत्री की लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चित नाम राम मोहन नायडू का है। तेलगु देशम पार्टी के सांसद राम मोहन नायडू ने मोदी 3.O में केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह देश के सबसे कम उम्र के कैबिनेट मिनिस्टर बने। बता दें कि राम मोहन लगातार तीसरी बार श्रीकाकुलम लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।

मोदी 3.0 में दूसरी सबसे युवा मंत्री रक्षा खडसे हैं। 37 साल की रक्षा खडसे पीएम मोदी के मंत्रीमंडल में शामिल हुई हैं। रक्षा खडसे पीएम मोदी के मंत्रीपरिषद में के.राम मोहन नायडू के बाद दूसरी सबसे युवा मंत्री हैं। वह महज 26 साल में सांसद बन गई थीं। रक्षा खडसे महाराष्ट्र के रावेर लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीतकर संसद पहुंची हैं।

Tags:    

Similar News