राजनाथ सिंह ने किया बड़ा ऐलान, कहा- 2029 में भी नरेंद्र मोदी ही होंगे देश के प्रधानमंत्री

Update: 2024-05-17 07:32 GMT


नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता होने के नाते मैं यह कहना चाहता हूं कि 2024 में भी नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे और 2029 में भी वे भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आरक्षण समाप्त करने का प्रश्न ही नहीं खड़ा होगा। धर्म के आधार पर कोई भी आरक्षण नहीं होगा। आरक्षण की जो व्यवस्था चल रही है वो व्यवस्था यथावत चलती रहेगी। विपक्षी पार्टियां देश की जनता को गुमराह करके उनका समर्थन हासिल करना चाहती हैं।

संविधान में सबसे ज्यादा परिवर्तन कांग्रेस के लोगों ने किया है। संविधान की प्रस्तावना संविधान की आत्मा है और प्रस्तावना में बदलाव नहीं होना चाहिए। लेकिन 1976 में इंदिरा गांधी ने प्रस्तावना में भी बदलाव करने का काम किया।

Tags:    

Similar News