राहुल गांधी लोकसभा में होंगे विपक्ष के नेता, प्रोटेम स्पीकर को पत्र लिखा गया

Update: 2024-06-25 17:05 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर आज इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर विचार किया गया। साथ ही बैठक में उन्हें नेता विपक्ष बनाने के लिए प्रोटेम स्पीकर को पत्र भी लिखा गया है। कांग्रेस कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उनकी नियुक्ति की घोषणा कर दी है। जिस पर राहुल गांधी ने कहा था कि विचार करेंगे।

अब कांग्रेस ने उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बीच राहुल गांधी संसद के पहले सत्र में सरकार पर लगातार हमलावर हैं। कांग्रेस नेता ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया। कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री को बिना जवाबदेही बच कर निकलने नहीं देगा।

Tags:    

Similar News