राहुल गांधी ने औपचारिक रूप से वायनाड की सीट से दिया इस्तीफा, 14 दिनों के अंदर एक सीट छोड़ने के नियम का किया पालन

Update: 2024-06-18 05:55 GMT

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखने और वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने के बारे में लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है। उन्होंने इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपा है।

बता दें कि दो सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले को 14 दिनों के अंदर एक सीट छोड़नी होती है। आज 14 दिन पूरे हो जाएंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली और केरल में से एक सीट चुन ली है। राहुल यूपी की रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद बने रहेंगे। वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे। उनकी बहन और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी। मलिकाअर्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान कल किया था।

Tags:    

Similar News