राहुल गांधी ने सरकार बनाने की संभावनाओं को नहीं किया खारिज! कहा- कल फैसला लेंगे

Update: 2024-06-04 13:03 GMT

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के रुझानों से अब तक स्थिति काफी साफ हो चुकी है। इंडिया गठबंधन 232 पर आगे चल रहा है। इस बीच आज शाम 6 बजे राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह सरकार बनाने की संभावनाओं को खारिज नहीं कर रहे हैं लेकिन कल सहयोगी दलों के साथ बैठक होगी जिसमें इस मुद्दे पर फैसला लिया जाएगा। सरकार बनाने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि अभी हम किसी निर्णय पर नहीं पहुंचे हैं, कल गठबंधन के पुराने और नए सहयोगियों से बात की जाएगी। उसके बाद किसी निर्णय तक पहुंचा जा सकेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि इस चुनाव में यूपी की जनता ने कमाल कर दिया और यूपी में शानदार जीत के लिए हम अपनी बहन प्रियंका गांधी को भी बधाई देना चाहते हैं जो मंच के पीछे छिपी खड़ी है। राहुल ने कहा कि इस चुनाव ने हिंदुस्तान को नया विजन दे दिया है। यह जनादेश देकर संविधान बचाने का काम किया है। यह काम सबसे अधिक गरीब लोगों ने किया है। उन्होंने कहा कि इस रिजल्ट ने मोदी को कह दिया है कि हम आपको नहीं चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम तमाम वादे पूरा करेंगे खासकर जाति जनगणना की।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव बीजेपी एक राजनीतिक दल, संविधान बचाने, सीबीआई, ईडी आधी ज्यूडिशरी के खिलाफ लड़ाई था। यह लड़ाई संविधान बचाने की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के अहंकार ने संवैधानिक संस्थाओं को गैर कानूनी तरीके से कब्जा करने की कोशिश की जिसका जवाब जनता ने इस चुनाव में दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है, लोकतंत्र की जीत है। यह लड़ाई मोदी वर्सेस लोकतंत्र का था। हम विनम्रता से जनमत को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मोदी के खिलाफ जो जनादेश गया है यह उनकी नैतिक हार है।

Tags:    

Similar News