हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना को सपोर्ट करने के लिए झारखंड पहुंची प्रियंका, जाने कल्पना को शेरनी के अलावा और क्या-क्या कहा

Update: 2024-05-22 10:33 GMT


गोड्डा, झारखंड। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा आपको मजबूती देने के लिए रही हैं। भाजपा सरकार आपको नहीं जानती और उचित नीतियां नहीं बना पा रही है।

आपके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फर्जी बयानों और मुकदमों के आधार पर चुनाव से पहले जेल भेजा गया है। उनके खिलाफ दायर मामला कभी भी सच नहीं हो सकता। आप उनके बिना चुनाव लड़ने के लिए मजबूर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोचा होगा कि वे हेमंत सोरेन को जेल में डालकर आसानी से चुनाव जीत लेंगे। लेकिन आज उनकी पत्नी कल्पना सोरेन हेमंत सोरेन की लड़ाई लड़ रही हैं। वो शेरनी की तरह सभी समस्याओं का सामना कर रही हैं। मैं उन्हें अपनी छोटी बहन और नारी शक्ति का प्रतीक मानती हूं।

Tags:    

Similar News