नैनीताल से प्रियंका ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- उत्तराखंड में कांग्रेस ने विकास किया

Update: 2024-04-13 08:51 GMT

नैनीताल। 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। सात चरणों की वोटिंग के बाद चार जून को नजीते जारी किए जाएंगे। चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा पूरी कोशिश कर रही है। एक तरफ पीएम मोदी देश भर में लाखों की संख्याओं में मौजूद सभाओं को संबोधित करने में व्यस्त हैं तो दूसरी तरफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपना वोट बैंक इकट्ठा करने में लगी हुई हैं। शनिवार को प्रियंका गांधी उत्तराखंड के नैनीताल में सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रही है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि 75 वर्षों में कुछ नहीं किया गया, तो उत्तराखंड में ऐसे कौशल कैसे विकसित हुए, जहां से आईआईटी, आईआईएम और देश में एम्स आए, चंद्रमा पर चंद्रयान उतरा, अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इन्हें नहीं बनाया होता तो क्या यह संभव था?

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी कब तक कांग्रेस पर आरोप लगाती रहेगी। कांग्रेस पिछले 10 वर्षों से सत्ता में नहीं है। पिछले 10 वर्षों से भाजपा सत्ता में है। पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में है, अब वे कहते हैं '400 पार' उन्हें और अधिक बहुमत चाहिए। 75 वर्षों में कुछ नहीं किया गया, तो उत्तराखंड में ऐसे कौशल कैसे विकसित हुए, जहां से आईआईटी, आईआईएम और देश में एम्स आए, चंद्रमा पर चंद्रयान उतरा, अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इन्हें नहीं बनाया होता तो क्या यह संभव था?

पिछले दिन शुक्रवार को सांसद राहुल गांधी तमिलनाडु में सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि असल में पीएम मोदी सरकार और अडानी सरकार है। इस बार इंडिया ब्लॉक की जीत के बाद भाजपा का शासन खत्म हो जाएगा। पीएम मोदी की नीतियों ने दो भारत का बनाए हैं। एक अरबपतियों का भारत और दूसरा गरीब भारत है।

Tags:    

Similar News