कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपए की कटौती, जानें आपके शहर में क्या है दाम

Update: 2024-07-01 05:37 GMT

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है। तेल विपणन कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम आज यानी 1 जुलाई से 30 रुपए कम हो गए हैं। नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से ही लागू कर दी गई है।

ताजा बदलाव के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1676 रुपए से घटकर 1646 रुपए हो गया है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1756 रुपए हो गया है, जो पहले 1787 रुपए का मिल रहा था। वहीं चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1840.50 रुपए की जगह 1809.50 रुपए में मिलेगा और मुंबई में 1629 रुपए की जगह 1598 रुपए का मिलेगा।

बता दें कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल के महीनों से लगातार कटौती जारी है। इससे पहले 1 जून और 1 मई को 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी।

Tags:    

Similar News