प्रचंड बहुमत से पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जीते

Update: 2024-06-04 12:19 GMT

नई दिल्ली। देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी पर नरेंद्र मोदी की जीत की घोषणा कर दी गई है। वहीं गांधीनगर, गुजरात सीट पर अमित शाह विजय घोषित हुए हैं।

पीएम मोदी ने कांग्रेस के अजय राय को 152513 वोटों से हरा दिया है। वहीं अमित शाह को प्रचंड जनादेश मिला है, वह 7447716 मतों से जीते हैं। हालांकि मध्य प्रदेश विदिशा सीट से शिवराज सिंह चौहान सबसे अधिक वोट पाने वाले उम्मीदवार दिख रहे हैं। शिवराज सिंह ने 820868 मतों से विजय का पताका फहराया है। इस बीच नई दिल्ली सीट से भाजपा नेता सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज की भी जीत की घोषणा कर दी गई है।

Tags:    

Similar News