हरियाणा चुनाव को लेकर पीएम मोदी की तीसरी रैली! बाले- आज की कांग्रेस शहरी नक्सलियों के चंगुल में है

Update: 2024-09-28 11:19 GMT

हिसार। हिसार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शनिवार को चूनावी रैली की। हरियाणा चुनाव को लेकर मोदी की यह तीसरी रैली है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा को मौका देने का मन बना लिया है। कांग्रेस का वही हश्र होगा जो मध्य प्रदेश में हुआ।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग पक्के देशभक्त हैं। आज की कांग्रेस शहरी नक्सलियों के चंगुल में है। कांग्रेस के नेता जब विदेश जाते हैं तो किससे मिलते हैं। वे उन लोगों से मिलते हैं जो भारत के दुश्मनों की भाषा बोलते हैं। कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय साझेदार वे लोग हैं जो पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने में लगे हैं। जब वे विदेश जाते हैं तो कांग्रेस के नेता वही भाषा बोलते हैं। आपको सोचना चाहिए कि पाकिस्तान कांग्रेस का समर्थन क्यों करता है। हरियाणा के लोगों को कांग्रेस के इरादों से बहुत सावधान रहना चाहिए।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब भी कांग्रेस के लोग आपसे किसानों की बात करें, तो उनसे पूछिए कि कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में आपकी सरकार है। वहां कुछ लागू कीजिए। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या की है। कांग्रेस ने एमएसपी पर भी आपसे झूठ बोला है। सच्चाई ये है कि बीजेपी सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में सिर्फ 1-2 फसलें ही एमएसपी पर खरीदी जाती हैं।

उन्होंने कहा कि लोग देख रहे हैं कि कांग्रेस में किस तरह से मुख्यमंत्री बनने के लिए घमासान मचा हुआ है। 'बापू' भी दावेदार हैं और उनके बेटे भी। और दोनों मिलकर दूसरों को खत्म करने में लगे हुए हैं। और यह सब देखकर हरियाणा के जागरूक नागरिकों ने कांग्रेस को खत्म करना शुरू कर दिया है। दलितों और पिछड़ों के लिए कांग्रेस के दरवाजे पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। कांग्रेस जानती है कि दलित उसे वोट नहीं देते इसलिए वह पूरे दलित समुदाय से नफरत करती है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे धोखेबाज और बेईमान पार्टी है। आप पड़ोस में हिमाचल प्रदेश की हालत देख सकते हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश के लोगों से झूठ बोला और अब सरकार बनने के बाद लोग कांग्रेस से पूछ रहे हैं कि आपके वादों का क्या हुआ और कांग्रेस लोगों से पूछ रही है कि आप कौन हैं। जहां कांग्रेस है वहां कभी स्थिरता नहीं हो सकती। जो पार्टी अपने नेताओं में एकता नहीं ला सकती, वह राज्य में स्थिरता कैसे ला सकती है।

Tags:    

Similar News