पीएम मोदी ने जारी की 109 उन्नत बीजों की किस्में, किसानों और वैज्ञानिकों से की बातचीत

Update: 2024-08-11 09:34 GMT

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में फसलों की 109 उच्च उपज देने वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-सशक्त किस्में जारी की। इस मौके पर उन्होंने किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि इस प्रयास से कम लागत में ज्यादा उत्पादन के साथ ही पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

किसानों ने कहा कि ये नई किस्में बेहद फायदेमंद होंगी क्योंकि इनसे उनका खर्च कम होगा और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पीएण ने बाजरे के महत्व पर चर्चा की और कहा कि कैसे लोग पौष्टिक भोजन की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती के लाभों और जैविक खेती के प्रति आम लोगों के बढ़ते रुझान के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि लोगों ने जैविक खाद्य पदार्थों का सेवन शुरू कर दिया और इसकी मांग भी बढ़ रही है।

Tags:    

Similar News