पीएम मोदी पहले जैसे थे, वे अब वैसे नहीं रहे, उनका कॉन्फिडेंस खत्म हो चुका है: राहुल गांधी

Update: 2024-09-23 10:52 GMT

श्रीनगर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज यानी सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो चुका है। उनकी साइकोलॉजी को हमने तोड़ दिया है। पीएम मोदी पहले जैसे थे, वे अब वैसे नहीं रहे।

उन्होंने कहा कि भारत में केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य बनाया गया। राज्यों का बंटवारा किया गया। मध्य प्रदेश को विभाजित कर छत्तीसगढ़ बनाया गया, बिहार को विभाजित कर झारखंड बनाया गया और आंध्र प्रदेश को विभाजित कर तेलंगाना बनाया गया लेकिन भारत के इतिहास में कभी भी किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश नहीं बनाया गया। पहली बार राज्य के लोगों के अधिकारों को छीन कर उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। आपके साथ अन्याय हुआ है, आपके लोकतांत्रिक अधिकार छीने गए हैं और मैं चाहता हूं कि आपको जल्द से जल्द राज्य का दर्जा मिले। उन्होंने यहां एक राजा बना दिया है। उपराज्यपाल राजा हैं, वह बाहरी व्यक्ति हैं और जम्मू-कश्मीर से नहीं हैं। जम्मू-कश्मीर के लोग जो विकास चाहते हैं, यह व्यक्ति वह नहीं कर सकता। उसे नहीं पता कि यह कैसे किया जाए। 

Tags:    

Similar News