पीएम मोदी ने मास्को में की T20 जीत की चर्चा! कहा- टोक्यो के बाद पेरिस ओलंपिक में भी भारतीय एथलीट करेंगे शानदार प्रदर्शन

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-07-09 09:04 GMT
पीएम मोदी ने मास्को में की T20 जीत की चर्चा! कहा- टोक्यो के बाद पेरिस ओलंपिक में भी भारतीय एथलीट करेंगे शानदार प्रदर्शन
  • whatsapp icon


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मास्को में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत में सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। इसी कड़ी में उन्होंने T20 टीम की जीत की चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह टोक्यो ओलंपिक में भारतीयों ने शानदार प्रदर्शन किया था और एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते थे। इसी तरह पेरिस ओलंपिक में भी भारतीय एथलीट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार हैं। बता दें कि पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपने भी हाल में टी20 विश्व कप में भारत को मिली जीत का जश्न मनाया होगा। मुझे विश्वास है कि आपको भी यहां रूस में भारतीय टीम की सफलता पर गर्व हुआ होगा। गर्व हो रहा था कि नहीं हो रहा था? विश्व कप को जीतने की असली कहानी, जीत की यात्रा भी है। आज का युवा और भारत आखिरी गेंद और आखिरी पल तक हार नहीं मानता। विजय उन्हीं के चरण में चूमती है, जो आखिरी तक लड़ते हैं।

बीते साल में हमने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ऐतिहासिक प्रदर्शन किए हैं। इस बार पेरिस ओलंपिक में भी भारत की तरफ से एक शानदार टीम भेजी जा रही है। आप देखिएगा पूरी टीम, सारे एथलीट कैसे अपना दम दिखाएंगे। भारत की युवा शक्ति का यही आत्मविश्वास भारत की असली पूंजी है और यही युवा शक्ति भारत को 21वीं सदी की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का सबसे बड़ा सामर्थ्य दिखाती है। 

Tags:    

Similar News