पीएम मोदी जुलाई में कर सकते हैं रूस का दौरा! राष्ट्रपति पुतिन के साथ होगी बैठक

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-06-25 13:15 GMT


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में रूस का दौरा करने वाले हैं। रूस में पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक बैठक संभावित है। रूसी समाचार एजेंसी आरआईए के हवाले से यह जानकारी मिली है।

बता दें कि 2019 के बाद से और यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद पीएम मोदी की यह पहली रूस यात्रा होगी। नई दिल्ली में 2021 में आयोजित भारत रूस शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति पुतिन आए थे। पिछले दो वर्षों से यह वार्षिक सम्मेलन आयोजित नहीं हुआ है। बता दें कि 16 सितंबर 2022 को उजबेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के मौके पर पीएम मोदी आखरी बार पुतिन से मिले थे।

इस सम्मेलन में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन युद्ध का समाधान निकालने के लिए बातचीत करने और कूटनीति का रास्ता अपने की सलाह दी थी। वैसे अभी तक भारत ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की सार्वजनिक रूप से आलोचना नहीं की है।

Tags:    

Similar News