महाराष्ट्र के पालघर में पीएम मोदी ने शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर सिर झुकाकर मांगी माफी

Update: 2024-08-30 11:00 GMT

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र के पालघर पहुंचे। उन्होंने सबोंधन के दौरान शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर सिर झुकाकर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए अराध्य देव हैं। आज मैं अपने भगवान छत्रपति शिवाजी महाराज से सिर झुकाकर माफी मांगता हूं। शिवाजी महाराज को अपना देवता मानने वाले लोगों से भी सिर झुकाकर माफी मांगता हूं। हमारे लिए हमारे देवता से बड़ा कुछ नहीं होता है। हमारे संस्कार अलग हैं। हम वो लोग नहीं हैं जो भारत माता के महान सपूत वीर सावरकर को गाली देते रहें और उनका अपमान करते रहे। वह लोग अपशब्द बोलने के बाद भी माफी मांगने के लिए तैयार भी नहीं रहते हैं।

-विकसित महाराष्ट्र, विकसित भारत के संकल्प का सबसे अहम हिस्सा

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि भारत की विकास यात्रा के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। विकसित महाराष्ट्र, विकसित भारत के संकल्प का सबसे अहम हिस्सा है। इसलिए चाहे पिछले 10 साल हों या अब मेरी सरकार का तीसरा कार्यकाल हो मगर महाराष्ट्र के लिए लगातार बड़े फैसले लिए गए हैं। आज वधावन पोर्ट की आधारशिला रखी गई है और इस पर 76,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह देश का सबसे बड़ा कंटेनर पोर्ट होगा।

-भारत के तटों पर विकास ने गति पकड़ी है

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत के तटों पर विकास ने गति पकड़ी है। हमने बंदरगाहों का आधुनिकीकरण किया है, जलमार्गों का विकास किया है। इस दिशा में लाखों-करोड़ों रुपये का निवेश किया गया है। निजी निवेश भी बढ़ा है। हमारे युवाओं को इसका लाभ मिल रहा है, इससे उन्हें नए अवसर मिल रहे हैं। आज पूरी दुनिया की नजर वधावन बंदरगाह पर है। वहीं इससे इस पूरे क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदल जाएगी। वहीं दूसरी ओर उन्होंने 1,560 करोड़ रुपये की लागत से 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 

Tags:    

Similar News