पेरिस ओलंपिक: मनु भाकर ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए किया क्वालिफाई, कल होगा मुकाबला

Update: 2024-08-02 12:25 GMT

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक का आज यानी शुक्रवार को सातवां दिन है। आज भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वह क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरा स्थान हासिल की है। मनु कल यानी शनिवार को 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का फाइनल खेलेंगी। मनु का फाइनल मुकाबला शनिवार को दोपहर एक बजे से खेला जाएगा।

मनु प्रिसीजन राउंड में 294 और रैपिड राउंड में 296 का स्कोर बनाया। दोनों को मिलाकर कुल स्कोर मनु का 590 रहा और उन्होंने 24 एक्स लगाए। तो वहीं पहले स्थान पर हंगरी की मेजर वेरोनिका रहीं। वह प्रिसीजन राउंड में 294 और रैपिड राउंड में 298 का स्कोर बनाया। दोनों को मिलाकर वेरोनिका का कुल स्कोर 592 रहा और उन्होंने 27 एक्स यानी परफेक्ट 10 लगाए।

इससे पहले मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंची थीं। दोनों में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। मनु एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय भी हैं।

Tags:    

Similar News