एक लाख अग्निवीरों को भर्ती किया गया, 200 महिलाएं भी शामिल

Update: 2024-07-21 17:42 GMT

नई दिल्ली। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल सी.बी. बोनप्पा ने आज कहा कि अब तक एक लाख अग्निवीरों को भर्ती किया गया है। इनमें 200 महिलाएं भी शामिल हैं। लगभग 70,000 को यूनिटों में तैनात कर दिया गया है। जिसमें 100 महिलाएं हैं।

वर्ष 2024-25 के लिए लगभग 50,000 रिक्तियां निकाली गई हैं और भर्ती प्रक्रिया जारी है। जून 2022 से इसकी शुरुआत हुई थी। दिसंबर 2022-जनवरी 2023 में पहला बैच शामिल किया गया था।

उन्होंने कहा कि बटालियन में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अन्य सैनिकों की तरह ही वह अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। वे पूरी तरह से एकीकृत हैं और यूनिटों में समाहित हैं। वे एक जैसी वर्दी पहनते हैं और एक जैसा कर्तव्य निभाते हैं।

Tags:    

Similar News