रक्षाबंधन के त्यौहार पर राजनेताओं की कलाई पर रेशम के धागों का चढ़ा रंग, पीएम मोदी ने स्कूली छात्राओं से बंधवाई राखी

Update: 2024-08-19 07:17 GMT

नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्यौहार आज पूरे देशभर में धूम धाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी या रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु और उनके लिए मंगल कामना करती हैं।

वहीं आज प्रधानमंत्री ने भी रक्षाबंधन के त्यौहार स्कूली छात्राओं के साथ मनाया है। सभी स्कूली छात्राओं ने पीएम मोदी के कलाई पर राखी बांधी। कुछ छात्राओं ने हैडमेड राखियां भी बांधी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी रक्षा बंधन के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्हें महिलाओं ने राखी बांधी।ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को ओडिशा की उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा, भाजपा की महिला शाखा और स्कूली छात्रों ने राखी बांधी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में रक्षाबंधन के आयोजन में बहनों के लिए गाना गाया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को साध्वी ऋतंभरा ने राखी बांधकर उन्हें आशीर्वाद दिया है। पीयूष गोयल ने कहा कि आज मैं धन्य हूं कि हमारी बहन साध्वी ऋतंभरा हमारे बीच हैं। उन्होंने मुझे राखी बांधकर आशीर्वाद दिया है। उन्होंने वास्तव में मुझे एक ऐसा सुरक्षा सूत्र दिया है जिसके माध्यम से मैं अपना काम अच्छी तरह और ईमानदारी से कर सकूं। एक प्रकार से ये राखी विशेष रही।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने परिवार के साथ रक्षा बंधन उत्सव मनाया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में अपने आधिकारिक आवास 'संत कबीर कुटीर' में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को रक्षा बंधन के अवसर पर उनके निज आवास पर महिला नेताओं और ब्रह्माकुमारियों ने राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।

Tags:    

Similar News