भारत में स्टार्टअप्स की संख्या बढ़कर 1.4 लाख हुए, दिल्ली-यूपी से आगे निकला महाराष्ट्र

Update: 2024-07-27 11:16 GMT

नई दिल्ली। भारत में स्टार्टअप्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्य शामिल हैं। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्यसभा में शुक्रवार को बताया कि भारत में स्टार्टअप्स की संख्या बढ़कर 1 लाख चार हजार से अधिक हो गई है।

सदन में राज्य मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा लिखित जवाब के अनुसार, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार संख्या से पता चला है कि 25,044 पंजीकृत स्टार्टअप के साथ महाराष्ट्र सूची में सबसे ऊपर यानी पहले नंबर पर है।

वहीं दूसरे नंबर पर कर्नाटक है। यहां पर 15,019 पंजीकृत स्टार्टअप है। तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है। यहां पर पंजीकृत स्टार्टअप 14,734 है। उत्तर प्रदेश 13,299 स्टार्टअप के साथ चौथा स्थान हासिल किया है जबकि गुजरात 11,436 स्टार्टअप के साथ पांचवें स्थान पर है।

Tags:    

Similar News