अब विस्तारा एयरलाइंस फ्लाइट को मिली बम की धमकी, मुंबई में हुई आपात लैंडिंग

Update: 2024-10-17 06:45 GMT

नई दिल्ली। विस्तारा की फ्रैंकफर्ट-मुंबई फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली, जिसके बाद फ्लाइट की मुंबई में आपात लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 147 यात्री सवार थे। विस्तारा एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर बताया कि 16 अक्टूबर को फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली विस्तारा की फ्लाइट यूके 028 को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी। यह फ्लाइट जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए संचालित होती है।

प्रोटोकॉल के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया। उसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, मुंबई पर उतारा गया। इसके बाद उसे आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया, जहां सभी यात्रियों को उतारा गया। विस्तारा एयरलाइंस की फ्रैंकफर्ट-मुंबई फ्लाइट ने बुधवार रात करीब 8.20 बजे फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। मुंबई में आपात लैंडिंग के बाद विमान की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News