संभल पर अब राजनीतिक दंगल! अजय राय अड़े तो हो गई हाथापाई, पुलिस और कांग्रेस के बीच रस्साकशी जारी...
By : Tripada Dwivedi
Update: 2024-12-02 07:46 GMT
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल में हुए हिंसा को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल संभल का दौरा करना चाहते हैं लेकिन पुलिस उन्हें वहां जाने नहीं दी रही है। आज कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय संभल जाने वाले थे मगर उन्हें पुलिस ने रोक दिया।
अजय राय संभल जाने के लिए लखनऊ पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। मगर यूपी पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर घेराव कर ली है। वहां पर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच हाथापाई हो गई। कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल संभल जाने के लिए अड़े हुए हैं।
संभल जाने से रोकने के बाद अजय राय ने कहा कि हम जितना संभव होगा उतना आगे बढ़ेंगे। बाहर पुलिस है लेकिन हम संभल जरूर जाएंगे। जब प्रतिबंध हटेंगे, तब हम आगे बढ़ेंगे।