अब अखिलेश यादव ने किया पलटवार! कहा- न संगठन बड़ा होता है, न सरकार, सबसे बड़ा होता है जनता का कल्याण

Update: 2024-07-19 12:44 GMT

लखनऊ। यूपी में इस समय सियासत काफी गर्म हो गया है। रोज कुछ ना कुछ आरोप प्रत्यारोप चल रहे हैं। पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का मानसून ऑफर चर्चा का विषय बना हुआ था। अब फिर अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर तंज कसा है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि न संगठन बड़ा होता है, न सरकार। सबसे बड़ा होता है जनता का कल्याण। दरअसल संगठन और सरकार तो बस साधन होते हैं, लोकतंत्र में साध्य तो जनसेवा ही होती है। जो साधन की श्रेष्ठता के झगड़े में उलझे हैं, वो सत्ता और पद के भोग के लालच में है, उन्हें जनता की कोई परवाह ही नहीं है। भाजपाई सत्तान्मुखी है, सेवान्मुखी नहीं!

बता दें इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने यह बयान दिया था- सरकार से बड़ा संगठन होता है। इसके बाद उन्होंने मानसून ऑफर पर पलटवार करते हुए कहा था कि मानसून आफर को 2027 में 47 पर जनता और कार्यकर्ता फिर समेटेंगे। एक डूबता जहाज़ और समाप्त होने वाला दल जिसका वर्तमान और भविष्य ख़तरे में है। वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख सकता है, परंतु पूर्ण नहीं हो सकता। 2027 में 2017 दोहरायेंगे और फिर कमल की सरकार बनायेंगे।

Tags:    

Similar News