रतन टाटा के बाद टाटा ट्रस्ट की कमान संभालेंगे नोएल टाटा

Update: 2024-10-11 09:02 GMT

मुंबई। रतन टाटा का निधन बुधवार की रात में हो गया। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। रतन टाटा के निधन के बाद अब टाटा ट्रस्ट की कमान कौन संभालेगा। इसका सस्पेंस उनके निधन के बाद से ही बना हुआ था। अब इसका फैसला हो गया है। रतन टाटा के बाद अब टाटा ट्रस्ट की कमान नोएल टाटा संभालेंगे। टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन नोएल टाटा को लेकर शुक्रवार को टाटा ट्रस्ट की अहम बैठक में फैसला लिया गया। जिसमें रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बनाने पर मुहर लगी।

बता दें रतन टाटा को 10 अक्टूबर को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले अपने उत्तराधिकारी की नियुक्ति नहीं की थी।

Tags:    

Similar News