बिहार में एनडीए 19 सीटों पर आगे लेकिन इंडिया गठबंधन से कड़ी टक्कर

Update: 2024-06-04 05:12 GMT

नई दिल्ली। बिहार में भारतीय जनता पार्टी 12 सीट और जेडीयू 7 सीटों पर आगे चल रही है वहीं. आरजेडी 8 सीट और कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है। अन्य में 9 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

इस बीच पाटलिपुत्र से मीसा भारती आगे चल रही है। बता दें कि इस सीट पर पिछले दो लोकसभा चुनाव में भाजपा के रामकृपाल यादव ने मीसा भारती को हराया था। इस बीच तीसरे राउंड में राहुल गांधी 28000 वोटों से रायबरेली सीट पर आगे चल रहे हैं तो गुरुग्राम से राज बब्बर भी आगे हैं। अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी 14000 वोटो से पीछे चल रही हैं। उत्तर प्रदेश की बात करें तो भाजपा 37, कांग्रेस सात, समाजवादी पार्टी 33 और अन्य तीन आगे चल रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में भाजपा 16, कांग्रेस दो और टीएमसी 24 सीटों पर आगे चल रही है जबकि लेफ्ट की स्थिति जीरो है।

Tags:    

Similar News