नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई नेता होंगे शामिल

Update: 2024-10-17 05:43 GMT

पंचकूला। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है। आज गुरुवार को नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कुछ और मंत्री भी शपथ लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के सीएम और एनडीए के वरिष्ठ नेता लोग भी मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण का आयोजन पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में किया जाएंगा। शपथ ग्रहण के पहले नायब सिंह सैनी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की।

शपथ ग्रहण के पहले हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज वाल्मीकि जी महाराज की जयंती है, मैं देश और प्रदेश की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं हरियाणा की जनता का तहे दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी के पिछले 10 साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों को दिल से अपनाया है। हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी और डबल इंजन वाली सरकार पर भरोसा जताया है। आने वाले समय में हमारी सरकार पीएम मोदी के साथ मजबूती से काम करेगी और हरियाणा को तेज गति से आगे ले जाएगी।

Tags:    

Similar News