नायब सिंह सैनी को हरियाणा भाजपा विधायक दल का चुना गया नेता, कल दूसरी बार सीएम पद की लेंगे शपथ

Update: 2024-10-16 08:02 GMT

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। आज यानी बुधवार को हरियाणा में भाजपा के विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में नायब सिंह सैनी को हरियाणा भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। कल 17 अक्टूबर को दूसरी बार नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

विधायक दल की बैठक पंचकूला में बीजेपी के पंचकमल कार्यालय में हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहें। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल भी शामिल थे।

Tags:    

Similar News