केरल में मानसून की एंट्री, अब पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों की ओर बढ़ा

Update: 2024-05-30 06:33 GMT

नई दिल्ली। मानसून की देश में एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून केरल में प्रवेश कर चुका और वहां झमाझम बारिश हो रही है। मानसून के आने से अब कई राज्यों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में मानसून आगे बढ़ गया है।

आईएमडी केरल में मानसून के आगमन की घोषणा तब करता है, जब 10 मई के बाद किसी भी समय केरल के 14 केंद्रों और पड़ोसी क्षेत्रों में लगातार दो दिनों तक 2.5 मिमी या उससे अधिक वर्षा होती है। इसके अलावा आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन के कम होने और हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिमी की ओर होने पर भी ध्यान दिया जाता है।

दक्षिण पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले गुरुवार को केरल तट पर दस्तक दे दी। अब पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को बताया था कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। मौसम कार्यालय ने 15 मई को केरल में 31 मई तक मानसून के दस्तक देने का अनुमान जताया था।

Tags:    

Similar News