मोदी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड! अमित शाह ने गिनाईं मोदी 3.0 की उपलब्धियां

Update: 2024-09-17 05:45 GMT

नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। आज ही मोदी सरकार का 100 दिन पूरे हो गए है। पीएम मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक पुस्तिका लॉन्च की। आज 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज प्रेस कॉन्फेस कर कहा कि आज पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश में कई संस्थाओं ने सेवा पखवाड़े के नाम से मनाने का निर्णय किया है। 10 साल में 15 देशों ने अपना सर्वोच्च पुरस्कार देकर न केवल पीएम मोदी का बल्कि भारत का भी गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि 60 साल बाद कोई नेता लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनकर देश का नेतृत्व कर रहा है। 60 साल बाद देश में राजनीतिक स्थिरता आई है। पिछले 10 साल में देश की बाहरी सुरक्षा, देश की आंतरिक सुरक्षा और देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत करके एक सुरक्षित भारत बनाने में मोदी सरकार ने बड़ी सफलता पाई है। नई शिक्षा नीति लाने का काम किया गया। भारत पूरी दुनिया में उत्पादन का सबसे चहेता केंद्र बन चुका है। आज से 2 अक्टूबर तक हमारी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की मदद करेंगे। पीएम मोदी एक गरीब परिवार में पैदा हुए और वे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के पीएम बने। 15 अलग-अलग देशों ने उन्हें अपना सर्वोच्च सम्मान दिया। 140 करोड़ भारतीय आज उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना कर रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को मजबूत करके एक सशक्त भारत की स्थापना करने में सफल रही है। पीएम मोदी नई शिक्षा नीति लेकर आए जिसमें हमारी प्राचीन शिक्षा प्रणाली और आधुनिक शिक्षा शामिल है, जो हमारी क्षेत्रीय भाषाओं को भी सम्मान देती है। मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि भारत दुनिया में उत्पादन का केंद्र बन गया है। दुनिया के कई देश हमारे डिजिटल इंडिया अभियान को समझना चाहते हैं और इसे अपने विकास का आधार बनाना चाहते हैं। हमने अनुशासन लाया और अर्थव्यवस्था के सभी 13 मापदंडों में प्रगति की। दुनिया मान रही है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत का भविष्य उज्ज्वल है, आजादी के बाद पहली बार दुनिया ने ऐसी सरकार देखी जिसकी विदेश नीति में भारत की रीढ़ थी। 60 करोड़ भारतीयों को घर, शौचालय, गैस, पीने का पानी, बिजली, 5 किलो मुफ्त राशन और 5 लाख तक की स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं। अब हमारा लक्ष्य है कि जब हम अगली बार चुनाव में जाएं तो ऐसा कोई न हो जिसके पास घर न हो।

Tags:    

Similar News