नरेला की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 6 घायल

Update: 2024-06-08 05:37 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और यहां फंसे नौ कर्मचारियों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीन कर्मचारियों को मृत घोषित कर दिया गया और 6 कर्मचारी घायल हैं।

मृतकों की पहचान श्याम, राम सिंह और बीरपाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना गया था और एक पाइपलाइन में गैस रिसाव के कारण आग फैल गई, जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया, जिसके परिणामस्वरूप विस्फोट हो गया।

Tags:    

Similar News