मोदी के महात्मा गांधी वाले बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कांफ्रेंस करके पीएम को घेरा

Update: 2024-05-30 08:53 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज शाम को 6 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। 18 वें लोकसभा का ये चुनाव लंबे समय तक याद रहेगा क्योंकि इस चुनाव में देश के हर नागरिक लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एक साथ आए हुए हैं। पीएम मोदी और बीजेपी के प्रमुख नेताओं ने लोगों को धार्मिक और विभाजनकारी मुद्दों पर गुमराह करने की कोशिश की। इसके बावजूद लोगों ने फिर भी प्रमुख मुद्दों को चुना। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के लिए समस्याओं को लेकर सोचती है और उनके लिए काम करती भी है।

खरगे ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बताया कि उन्हें महात्मा गांधी के बारे में फिल्म देखकर पता चला। मुझे इस बात पर हंसी आती है, शायद नरेंद्र मोदी ने गांधी के बारे में कभी नहीं पढ़ा। महात्मा गांधी को तो पूरी दुनिया जानती है बल्कि दुनिया की अलग-अलग जगहों पर उनके स्टैच्यू हैं। अगर नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी जी के बारे में नहीं जानते तो उन्हें संविधान के बारे में भी पता नहीं होगा।

Tags:    

Similar News