नेपाल में बड़ा सड़क हादसा! नदी में गिरी बस, 14 लोगों की मौत, 40 भारतीय सवार थे

Update: 2024-08-23 07:37 GMT

काठमांडू। नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही गोरखपुर यूपी नंबर की बस आज नदी में गिर गई। उस बस में 40 भारतीय सवार थे। नेपाल पुलिस ने पुष्टि की है कि 40 लोगों के साथ एक भारतीय यात्री बस तनाहुन जिले में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई है। सूत्रों के अनुसार इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों को बचाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के DSP दीपकुमार राया ने पुष्टि की है कि UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिरी है। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। घटनास्थल पर नेपाल सेना द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है।

Tags:    

Similar News