महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- आज शाम तक सीट शेयरिंग होने की संभावना

Update: 2024-10-21 06:45 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा ने रविवार को 99 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। महायुति गठबंधन में सीट शेयरिंग की बात लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं, विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी में अभी सीटों का बंटवारा भी पूरा नहीं हो सका है।

महाराष्ट्र कांग्रेस पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि आज शाम तक सीट शेयरिंग होने की संभावना है। कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। यह भाजपा से भी बड़ी पार्टी है। बड़ी पार्टी से हम क्या बात करें, उनका हाईकमान दिल्ली में है वहां पर उनकी बातचीत हो रही है। महाराष्ट्र के सभी नेता हमारे मित्र हैं। दूसरी तरफ भाजपा एक अंतरराष्ट्रीय पार्टी है इसलिए उनसे हमारी ट्यूनिंग ठीक ही नहीं बैठती। हम महाराष्ट्र के हित में जमीन पर काम करते हैं। हम राष्ट्रीय हित को सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं।

Tags:    

Similar News