माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर भूस्खलन, दो श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल

Update: 2024-09-02 11:27 GMT

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी इलाके में माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर सोमवार को भूस्खलन होने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है तो वहीं तीन तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसा माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर पंची हेलीपैड के पास हुआ है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन मार्ग पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटना हुई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है। भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

कटरा के एसडीएम पीयूष धोत्रा ​​ने कहा कि भूस्खलन हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। शवों और घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News