लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल में भर्ती

Update: 2024-09-12 11:52 GMT

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब हो गई है। उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में हो रहा है। बताया जा रहा है कि लालू को दिल से जुड़ी समस्याओं की शिकायत के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की सलाह के बाद गुरुवार को लालू की एंजियोप्लास्टी की गई।

बता दें कि लालू यादव सेहत को लेकर काफी गंभीर दौर से गुरज रहे हैं। इससे पहले भी लालू यादव ने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराया है। लालू के लिए किडनी उनकी बेटी रोहिणी ने दिया है। नाजुक हालात को देखते हुए अदालत ने लालू को इलाज कराने की अनुमति दी है जिसके आधार पर वह विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में अपना इलाज करा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक 10 सितंबर को उन्हें एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया। लालू यादव को एक या दो दिन में छुट्टी मिलने की उम्मीद बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक लालू 56 से अधिक तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं।

Tags:    

Similar News