कोलकाता महिला डॉक्टर रेपकांड: रेजिडेंट डॉक्टरों का देशव्यापी हड़ताल, ओपीडी, सर्जरी और लैब बंद, मरीज परेशान

Update: 2024-08-12 07:35 GMT

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेपकांड के विरोध में आज रेजिडेंट डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल है। रेजिडेंट डॉक्टरों के देशव्यापी संगठन फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने देश के सभी सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) से हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल से मरीज परेशान हो रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली सहित देश के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, सर्जरी और लैब का काम रेजिडेंट डॉक्टर ही देखते हैं। ऐसे में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। यह हड़ताल सिर्फ रेजिडेंट डॉक्टरों की हैं। बाकी के सीनियर डॉक्टर या कंसलटेंट मरीजों को देखेंगे और इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी।

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए हैं। डॉक्टरों की मांग है इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की जाए।

वहीं लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, कलावती बाल चिकित्सालय, सुचेता कृपलानी हॉस्पिटल, सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से संबंधित लोकनायक अस्पताल, जीबी पंत, दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल सहित अन्य कई सरकारी अस्पतालों ने भी आज ओपीडी सेवाएं, इलेक्टिव सर्जरी और लैब में काम बंद बंद हैं।

बंगाल की राज्य सरकार के द्वारा संचालित किए जाने वाले आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आज भी आउटडोर काउंटर बंद हैं।

बता दें कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल संदीप घोष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर घटना के बाद से ही प्रिंसिपल के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

Tags:    

Similar News