कोलकाता डॉक्टर रेप-हत्या केस: प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया

Update: 2024-08-28 05:37 GMT

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की डॉक्टर से रेप और उसकी हत्या के विरोध में देशभर नाराजगी है। कल नबन्ना अभियान के दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करने के बाद राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए भाजपा ने 12 घंटे का 'बंगाल बंद' बुलाया है। वहीं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दो टूक कहना है कि बुधवार को कोई बंद नहीं रहेगा। वहीं आज बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़को पर उतर कर बंगाल बंद का आह्वान कर रहे है। उधर, टीएमसी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के 12 घंटे के 'बंगाल बंद' के आह्वान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

इस बीच भाटापारा में भाजपा नेता की कार पर फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि वे यहां बाजार बंद कराने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी कार पर गोली चलाई गई। इसका आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाए गए हैं। वहीं पुलिस ने भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि कुछ नहीं होने वाला है। जितना हिरासत में लेंगे, उतने ही और लोग आएंगे। यह जनता का आक्रोश है। जनता सड़कों पर आई है।

Tags:    

Similar News