अमेठी से किशोरी लाल भरेंगे पर्चा, प्रियंका गांधी ने रैली कर लोगों से की वोट डालने की अपील

Update: 2024-05-03 07:18 GMT

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं जल्दी में हूं क्योंकि मुझे 'भइया' (राहुल गांधी) के नामांकन दाखिल करने में शामिल होने के लिए रायबरेली जाना है। किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं और आप उन्हें जानते हैं 40 वर्षों से वे अमेठी के मुद्दों से भलीभांति परिचित हैं। हम मिलकर लड़ेंगे और किशोरी लाल शर्मा की जीत सुनिश्चित करेंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा था कि मैं यहां से चुनाव नहीं लड़ सकती हूं हालांकि उन्होंने इसका कारण नहीं बताया कि वह इस बार रायबरेली से चुनाव क्यों नहीं लड़ रही हैं। आज शुक्रवार को उन्होंने कहा कि किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट से वह तीन बार सांसद रहे रहे हैं जबकि उनकी मां रायबरेली जीतती आ रही हैं। लेकिन इस बार राययबरेली से उन्होंने पर्चा दाखिल किया है।

बता दें कि 1980 से इस सीट से कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा है। सबसे पहले इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी ने यहां से लोकसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। उसके बाद 1981 से राजीव गांधी जीत दर्ज कर रहे हैं। उसके बाद यहां से सोनिया सासंद रही हैं। उसके बाद 2004 से यहां से राहुल गांधी जीतते रहे हैं और 2019 में यहां से उनकी स्मृति के हाथों हार हुई है। अब इस सीट से कांग्रेस पार्टी इरादा बदल दिया है क्योंकि इस लोकसभा से किशोरी लाल शर्मा अपना नामांकन पर्चा भरेंगे।

Tags:    

Similar News